सरायरंजन: मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलोथ में एक गेराज में युवक का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका
मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलोथ के एक गेराज से फंदे से लटकती हुई एक युवक की लाश बरामद की गई है ।उसकी पहचान सूर्य नारायण झा के बेटे रमन्त कुमार झा के रूप में हुई है ।घर वालों को आशंका है कि उसकी हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।