सरायरंजन: झखड़ा पतैली के विद्यालय में 6 दिनों से ताला लटका है, शिक्षक बदमाश की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं
सराय रंजन थाना क्षेत्र के झखरा पतैली उत्क्रमित मध्य विद्यालय में विगत 6 दिनों से पठन-पाठन ठप है। शिक्षक विद्यालय में तालाबंदी कर बदमाश की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। बताया जाता है कि क्षेत्र के एक युवक विजय झा के द्वारा एचएम के साथ मारपीट एवं तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया था जिसके बाद आक्रोशित शिक्षकों ने विद्यालय को बंद कर गुस्से का इजहार कर रहे हैं।