मुसरीघरारी थाना की पुलिस ने मुसरीघरारी चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान एक टेंपो से ले जा रहे चार पिस्तौल और दर्जनों जिंदा कारतूस बरामद किया है। इस मामले में एक आर्म्स कारोबारी पप्पू कुमार को गिरफ्तार किया गया है। हथियार समस्तीपुर से खरीद कर वह मोकामा ले जा रहा था।