तिजारा: भिवाड़ी नगर परिषद के सफाई निरीक्षक को थप्पड़ मारा, गर्दन पकड़ी, ऑटो टीपर ड्राइवर ने कचरा फैलाकर रोका रास्ता
Tijara, Alwar | Jun 26, 2026 भिवाड़ी नगर परिषद के सफाई निरीक्षक दिनेश मीणा के साथ एक युवक ने हाथापाई कर दी। इस दौरान कॉलर पड़कर धक्का मुक्की भी की गई। घटना शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे की है। ऑटो टिप्पर ड्राइवर का आरोप है कि एक्सचेंज डंपिंग यार्ड में ग्रामीणों ने कचरा नहीं डालने दे रहे हैं। मगर अधिकारी उन्हें जबरदस्ती वहां भेज रहे हैं। यहां तक की काम से निकालने की धमकी दे रहे हैं।