तेंदूखेड़ा: 27 मिल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल
तेंदूखेड़ा नोहटा थाना क्षेत्र के 27 मिल के पास गुरुवार शाम करीब 6 बजे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक सड़क किनारे गिरकर घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।