Jamui: अंबेडकर स्थल पर अनिश्चितकालीन हड़ताल के 7 वें दिन दो धरनार्थियों की बिगड़ी तबियत, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
चंद्रमंडीह थाना प्रभारी के निलंबन की मांग और चैनल नया के घर के आगे शव दफन करने व बढ़ते आपराधिक मामले के विरोध में भाकपा माले और आदिवासी संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में चल रहे अनिश्चितकालीन धरना के 07 वें दिन रविवार की शाम 05 बजे दो धरनार्थियों की अचानक तबियत बिगड़ गई। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद स्थिति में सुधार हुई। बीमार धरनार्थियों की पहचान चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के बाराटांड़ गांव निवासी चैनल नैया और कुसमी देवी के रूप में हुई है। घटना को लेकर अन्य धरनार्थियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया है।
इस संबंध में किरण गुप्ता और मो. हैदर ने बताया कि चंद्रमंडीह थाना में बढ़ते अपराध और थाना प्रभारी की अपराधियों के साथ मिलीभगत व मनमानी के खिलाफ थाना प्रभारी को निलंबन करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना सात दिनों से जारी है, लेकिन अबतक पुलिस प्रशासन की ओर से किसी प्रकार का वार्तालाप नहीं किया गया है। दिन रात लोग धरना पर अड़े हुए हैं, लेकिन अबतक मांगे पूरी नहीं की गई है और आज दो धरनार्थियों की तबियत बिगड़ गई है, जो पुलिस प्रशासन की लापरवाही और मनमानी को दर्शाता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताते हुए कहा कि जब तक भ्रष्ट थाना प्रभारी को हटाया नहीं जाता और मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होती तब तक हम लोगों का निश्चित कालीन धरना जारी रहेगा। #jamuitopnews #jamuiPolice #male #protest
Jamui, Jamui | Sep 21, 2026