🚨केदारनाथ धाम यात्रा 36 घंटे बाद फिर सुचारु
केदारनाथ यात्रा मार्ग के चीरबासा भूस्खलन जोन में रास्ता सुरक्षित किए जाने के बाद यात्रा दोबारा शुरू कर दी गई है। 🙏
🔹 सोनप्रयाग से 200-200 श्रद्धालुओं के अंतराल में यात्रियों को केदारनाथ धाम की ओर भेजा जा रहा है।
🔹 चीरबासा में सुरक्षा जवान श्रद्धालुओं को भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र से सुरक्षित पार करा रहे हैं।
🔹 यात्रा दोबारा शुरू होने पर सबसे पहले काली मां की डोली को चीरबासा भूस्खलन जोन से सुरक्षित पार कराया गया।
प्रशासन और आपदा राहत टीमें लगातार मौके पर निगरानी बनाए हुए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यात्रा को नियंत्रित तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है। 🚩
बाबा केदार के दर्शन के लिए यात्रा फिर शुरू… हर हर महादेव! 🔱🙏
#KedarnathDham #KedarnathYatra #Kedarnath #Uttarakhand #CharDhamYatra #Sonprayag #KedarnathNews #हरहरमहादेव #बाबाकेदार
Rudraprayag, Rudraprayag | Sep 15, 2026