हरिद्वार: गड्ढों को लेकर निवर्तमान मेयर अनीता शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सुभाष घाट पर दिया धरना, सड़क जांच की उठाई मांग
गड्ढों को लेकर आज हरिद्वार की निवर्तमान मेयर अनीता शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सुभाष घाट पर धरना दिया और सुभाष घाट पर बनाई गई सड़क की जांच कराने की मांग की। अनीता शर्मा ने आरोप लगाया कि आयदिन इन गड्ढे में गिरकर यात्री चोटिल हो रहे हैं, शिकायत के बावजूद भी गड्ढों को भरने का काम नहीं किया गया। उन्होंने सड़क निर्माण की जांच की मांग भी की है।