हरिद्वार: देवपुरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली विजय यात्रा, मंगलौर व बद्रीनाथ सीट पर मिली जीत पर मिठाई बांटकर मनाया जश्न
मंगलौर और बद्रीनाथ विधानसभा सीट के उपचुनाव में मिली जीत ने कांग्रेसियों का उत्साह दोगुना कर दिया है। हरिद्वार में महानगर कांग्रेस कमेटी ने रविवार को विजय यात्रा निकाली और एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर जीत का जश्न मनाया। कांग्रेसियों ने कहा कि बद्रीनाथ में कांग्रेस के भगोड़े और मंगलौर में बाहरी को लेकर भाजपा की जीत के सपने को जनता ने तोड़ डाला है।