हरिद्वार: कांवड मेले के मध्यनजर SSP के निर्देश पर उत्तराखंड पुलिस ने UP, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में लगाए क्यूआर कोड की पंपलेट
कावड़ मेले के मध्य नजर आज हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर उत्तराखंड पुलिस ने यूपी, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली जैसे राज्यों में जाकर क्यूआर कोड की पंपलेट लगाई। इन पंपलेट के माध्यम से कांवड़ियों को कांवड़ मेले में मिलने वाली सुविधाएं संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई गई है। आज उत्तराखंड पुलिस की पांच टीमों ने कई राज्यों में पम्पलेट चस्पा किए है।