हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली पुलिस ने कडछ मौहल्ले से एक महिला वारंटी को किया गिरफ्तार, शराब तस्करी के मुकदमे में चल रही थी वांछित
हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली पुलिस ने आज कडछ मौहल्ले से एक महिला वारंटी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार की गई महिला पर शराब तस्करी का मुकदमा चल रहा है। आरोपी महिला लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रही थी। इसके बाद न्यायालय ने महिला के खिलाफ गैर जमानत वारंट जारी किया और न्यायालय के आदेश के अनुपालन में रानीपुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।