हरिद्वार: श्रवण नाथ मठ में निकला 6 फिट का अजगर, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
शनिवार शाम श्रवणनाथ मठ में अचानक 6 फीट के अजगर के दिखने से हड़कंप मच गया। मठ में रह रहे साधु संतों ने वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद वन विभाग की टीम ने पहुंचकर 1 घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को रेस्क्यू किया और उसे वापस जंगल में छोड़ दिया। मानसून के इस मौसम में लगातार सरीसर्प बाहर निकल रहे हैं।