सिहोरा: गोसलपुर में मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान
जनपद क्षेत्र क्रमांक 3 गोसलपुर के जनपद सदस्य ने अपने क्षेत्र के सभी 10 शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में पांचवी आठवीं दसवीं बारहवीं कक्षा के मेधावी छात्र छात्राओं को शील्ड एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। टॉपर बच्चों को सम्मानित करने की परंपरा को 4 वर्ष हो गए।