पटियाली: कंपोजिट विद्यालय नगला गनेश की छात्राओं ने शरहद पर तैनात जवानों को राखियां भेजकर सम्मान जताया
पटियाली। रक्षाबंधन पर कम्पोजिट विद्यालय नगला गनेश की छात्राओं ने हाथों से राखियां बनाकर सरहद पर तैनात जवानों को डाक से भेजीं। राखियों के साथ भावपूर्ण पत्र भेजकर छात्राओं ने जवानों को अपना भाई बताते हुए शुभकामनाएं दीं। प्रधानाध्यापक अंकित द्विवेदी ने कहा कि इस पहल से बच्चों में देशभक्ति और सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना विकसित होती है।