बड़ौत: किशनपुर निवासी एक आरोपी को चेकिंग के दौरान अवैध तमंचा व कारतूस के साथ रमाला पुलिस ने किया गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | Feb 25, 2025 रमाला पुलिस ने थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर सहित एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है। थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह करीब 11:15 बजे बताया कि आरोपी अनुराग तोमर पुत्र सुधीर तोमर निवासी किशनपुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।