बड़ौत: छपरौली में 10 दिन से लापता युवक की बरामदगी की मांग को लेकर परिजनों ने किया थाने का घेराव
Baraut, Bagpat | Feb 24, 2025 छपरौली से लापता 21 वर्षीय युवक फैसल का 10 दिन गुजर जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया। फैसल के परिजनों ने सोमवार सुबह करीब 11 बजे थाने का घेराव कर फैसल की बरामदगी की मांग की। 15 फरवरी को कस्बे के मोहल्ला कुरैशियान निवासी 21 वर्षीय युवक फैसल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जिसके अनुसार घर से निकलने से पहले फैसल के मोबाइल पर कई फोन कॉल आए थे।