बड़ौत: बागपत में नकल विहीन यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद, सघन तलाशी के बाद शुरू हुई दूसरी पाली की परीक्षा
Baraut, Bagpat | Feb 24, 2025 नकल विहीन यूपी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद है। जिसको लेकर सभी तैयारियां पूर्ण हैं। दूसरी पाली की परीक्षा शुरु हो चुकी है। प्रशासन के पुख्ता बंदोबस्त के कारण परीक्षार्थियों के दिलों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। जिले में 37 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 13,549 हाईस्कूल और 14,578 इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी इस बार परीक्षाएं दे रहे हैं।