बड़ौत: इदरीशपुर में राशन डीलर द्वारा कम राशन देने की शिकायत पर उपभोक्ता से मारपीट, दोघट थाने पर 3 के खिलाफ दी गई तहरीर
Baraut, Bagpat | Feb 24, 2025 इदरीशपुर गांव निवासी आशीष ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसने गांव के राशन डीलर की मुख्यमंत्री पोर्टल पर कम राशन दिए जाने की शिकायत कर दी थी। जिस पर राशन डीलर ने धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट में उसके 2 बेटों ने भी उपभोक्ता को जमकर पीटा। पीड़ित ने मामले की डीलर समेत 3 लोगों को नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने घायल युवक का टीकरी CHC पर उपचार कराया।