बड़ौत: हिलवाड़ी में घरों में शौचालय न होने से महिलाएं व ग्रामीण खुले में जाते हैं शौच, ग्राम प्रधान पर लगा आरोप #जनसमस्या
Baraut, Bagpat | Feb 25, 2025 जनपद बागपत के हिलवाड़ी गांव में ग्रामीण आज भी खुले में शौच जाते हैं। घरों में शौचालय नहीं होने से महिलाएं खेतों में शौच के लिए जाने को मजबूर हैं। ग्राम प्रधान पर शौचालय नहीं बनवाने का आरोप लगाया गया है। बडौत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हिलवाड़ी की महिलाओं ने मंगलवार सुबह करीब 10 बजे बताया कि घर की महिलाओं और युवतियों को भी खुले में शौच जाना पड रहा है।