बड़ौत: शाहपुर बड़ौली में बकाया बिल को लेकर विद्युत विभाग ने उपभोक्ता का मीटर उखाड़ा, महिलाओं से हुई हाथापाई का वीडियो हुआ वायरल
Baraut, Bagpat | Feb 24, 2025 बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर बड़ौली में विद्युत विभाग की टीम को उपभोक्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। एक उपभोक्ता पर करीब ₹40000 का विद्युत बिल बकाया था। जब कर्मचारियों ने विद्युत मीटर उखाड़ने का प्रयास किया तो घर की महिलाओं ने हंगामा कर दिया। इसके बाद महिलाओं और कर्मचारियों में हाथापाई हुई। लेकिन विद्युत विभाग की टीम विद्युत मीटर उखाड़ कर अपने साथ ले गई।