सिंगरौली: रहवासी क्षेत्र के आवासों में गोदाम बनाकर व्यापार करने वाले व्यापारियों को करें चिन्हित: कलेक्टर
विगत दिवस शहर के अंदर रहवासी क्षेत्र में बनाये गये एयर कन्डीशनर एवं टायर गोदम में भड़की आग को दृष्टिगत रखते हुये कलेक्टर के द्वारा निगम एवं राजस्व अधिकारियो की बैठक आयोजित कर ऐसी घटनाओ को रोकने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त को इस आशय के निर्देश दिये कि व्यावसायिक गतिविधि करने वाले ऐसे व्यापारी जिनके द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृती के भवन का निर्माण किया गया है ऐसे प्रमुख विंदुओ के साथ साथ भवन निर्माण स्वीकृती प्रावधान अधिनियम के तहत जॉच दल गठित कर इसकी विधिवत जॉच की जाये।