सिंगरौली: मृतक के आश्रितों को एक करोड़ से अधिक राशि का अवार्ड पारित, आवेदक की ओर से अधिवक्ता तेजिंदर सिंह तथा हरमीत सिंह ने किया पैरवी
जिला एवं सत्र न्यायालय बैढ़न जिला सिंगरौली में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं मोटरयान दुर्घटना दावा अधिकरण के सदस्य रामानंद चंद्र ने एक क्लेम प्रकरण में एक करोड़ से अधिक राशि का मृतक के आश्रितों के पक्ष में अवार्ड पारित किया है। आवेदक की ओर से अधिवक्ता तेजिंदर सिंह तथा अधिवक्ता हरमीत सिंह ने बताया कि प्रकरण को उनके द्वारा मजबूती से अधिकरण में रखा गया जिसके बाद उक्त प्रकरण में एक करोड़ 6 लाख 48 हजार 166 रुपए का क्षतिपूर्ति राशि में ब्याज आवेदक को देने का अवार्ड अधिकरण ने दिया है।