सिंगरौली: 700 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, जयंत चौकी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत की कार्यवाही
सम्पूर्ण जिले में नशे के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज विन्ध्यनगर थाना क्षेत्र की जयंत चौकी पुलिस ने एक गांजा तस्कर को 700 ग्राम गांजा के साथ पकडा है। पुलिस सूत्रों सेमिली जानकारी के अनुसार चौकी प्रभारी जयन्त को सूचना मिल रही थी कि सरसवाह का एक व्यक्ति घूम कर छोटी-छोटी पुडिया के रूप में गांजा बेच रहा है। जिस पर एक व्यक्ति केझोले की तलाशी लेने पर छोटी-छोटी पुडिया एवं पैकेट में बंद एक थैले में 700 ग्राम गांजा कोमती 14000/- रुपये का मिला जिस पर आरोपी के खिलाफ 8/20-बी, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है।