सिंगरौली: निजी विद्यालयों में मचा हड़कंप,अनियमितता की जांच करने डीपीएस और डी-पॉल स्कूल पहुंची टीम
राज्य सरकार के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला के मार्गदर्शन में गठित जिलास्तरीय जांच टीम ने डीपीएस एवं डी-पॉल विद्यालय विंध्यनगर एवं डीपीएस निगाही, डीएव्ही जयंत एवं निगाही विद्यालय का जांच करने पहुंचे। इस दौरान फीस बढ़ोत्तरी समेत अन्य बिन्दुओं की जानकारियां संग्रहित करने में जुटे रहे। बताया गया कि अवकाश होने से प्राचार्य नही मिल पाए। लेकिन फीस सहित अन्य बिन्दुओं की जानकारी कुछ विद्यालयों से मिल गई है। शेष जानकारी शीघ्र प्रस्तुत करने विद्यालयों के प्रमुखों को निर्देश जारी किये गये हैं।