सिंगरौली: माजन मोड़ चौराहे पर विवादित पुस्तक बेचने पर हुआ हंगामा नवानगर पुलिस ने मामला किया दर्ज
माजन मोड़ चौराहा पर रमेश नामदेव एवं उनकी पत्नी दो-तीन अन्य महिलाएँ हिंदू धर्म की विवादित पुस्तकों को बेचने एवं देवी देवताओं को आहत करने पर फरियादी ने विरोध किया। इसके बाद उक्त बातों को लेकर पुस्तक बेचने वाले लोगों ने हंगामा करते हुए धार्मिक भावनाओं को आहत किया। फरियादी की रिपोर्ट पर नवानगर पुलिस ने पुस्तक बेचने वालों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच कर रही है।