आरोन: जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नगर परिषद आरोन के वार्डों में की गई साफ सफाई, कुआं, बावड़ी, तालाबों का किया रख रखाव
Aron, Guna | Jun 12, 2024 गुना कलेक्टर सत्येंद्र सिंह के निर्देशन में जिले में 5 जून से 16 जून 2024 तक जल गंगा संवर्धन अभियान जारी है। 11 जून को नगर परिषद आरोन सीएमओ दिनेश कुमार सोनी ने बताया, नगर के वार्डों में नाली नालों की सफाई की गई एवं पुरानी जल संरचनाओ कुआं, बाबड़ी, तालाब आदि की सफाई कर, मरम्मत करा कर उपयोगी बनाया जा रहा है।