आरोन: जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नगरीय क्षेत्र आरोन में साफ सफाई कर कई स्थानों पर किया गया वृक्षारोपण
आरोन नगर में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कलेक्टर सतेंद्र सिंह के निर्देशन में साफ सफाई कर वृक्षारोपण किया गया। सीएमओ दिनेश सोनी ने बताया, निकाय क्षेत्र में चयनित स्थानों पर फूल एवं फलदार वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम में आधिकारी कर्मचारी एवं नगर के लोग शामिल हुए। जल संरचनाओं के संरक्षण एवं मरम्मत का कार्य कराया गया। लोगों को भी जानकारी देकर जागरूक किया।