आरोन: विनायक खेड़ी गांव में शासकीय भूमि से जिला प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण, अतिक्रमणकारियो को किया बेदखल
Aron, Guna | Jun 12, 2024 गुना के विनायक खेड़ी गांव में जिला प्रशासन की टीम ने 11 जून को शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया है। तहसीलदार गुना गौरीशंकर बैरवा ने बताया, विनायक खेड़ी में मुक्तिधाम के लिए आरक्षित भूमि पर देवेंद्र सिंह यादव, बलराम कुशवाहा, रामप्रसाद कुशवाहा ने अतिक्रमण कर रखा था। पुलिस और राजस्व दल ने अतिक्रमण हटाकर बेदखल किया। है। मुक्तिधाम के चारों ओर नाली खुदवा दी गई है।