आरोन: जिले में दस्तक अभियान 25 जून से होगा शुरू, 23 जून को होगा पल्स पोलियो अभियान, कलेक्टर ने जिला कार्यालय में ली बैठक
Aron, Guna | Jun 11, 2024 गुना कलेक्टर सत्येंद्र सिंह ने जिला कार्यालय में दस्तक अभियान और पल्स पोलियो अभियान को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर ने 25 जून से 27 जून तक जिले में दस्तक अभियान का पहला चरण के तहत बीमार बच्चों की पहचान, कुपोषण का प्रबंधन, दस्त रोग को लेकर निर्देश दिए। वही 23 जून को जिले में बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। जिले के तहसीलदार एसडीएम को निर्देश दिए।