आरोन: तहसील कार्यालय आरोन में पदस्थ सहायक ग्रेड 3 मनोज जोशी को कार्यों में लापरवाही के चलते कलेक्टर ने किया निलंबित
Aron, Guna | Jun 11, 2024 गुना कलेक्टर सत्येंद्र सिंह ने अनुविभागीय अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट आरोन के प्रतिवेदन पर 10 जून को तहसील कार्यालय आरोन में पदस्थ मनोज जोशी सहायक ग्रेड 3 को शासकीय कार्य में लापरवाही एवं स्वेच्छा चारित व्यवहार बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कलेक्टर ने निलंबन संबंधी आदेश जारी किए हैं।