आरोन: जिले के थानों में बारिश को लेकर SDERF ने आपदा मित्र, सखी, कोटवार और पुलिस स्टाफ, को आपदा प्रबंधन का दिया प्रशिक्षण
गुना जिले में आगामी मानसून को देखते हुए SDERF की टीम ने जिले के थानों में पुलिस स्टाफ, कोटवार तथा आपदा मित्र, सखी को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया। SDERF पीसी धर्मेंद्र सिंह भदोरिया, होमगार्ड पीसी नीतू मावई ने बताया, प्रशिक्षण में विभिन्न आपदाओं के बारे में जानकारी दी। राहत, बचाव कार्य ,लोगों की सुरक्षा और मदद संबंधी प्रशिक्षण दिया गया।