Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh

अनुमंडल कार्यालय में नशामुक्ति शपथ कार्यक्रम आयोजित लखीसराय। अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार के नेतृत्व में बुधवार को अनुमंडल कार्यालय, लखीसराय के सभा कक्ष में नशामुक्ति शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अनुमंडल कार्यालय के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वयं नशामुक्त रहने तथा समाज में नशा के प्रति जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई गई। अनुमंडल पदाधिकारी ने उपस्थित कर्मियों से नशा के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने और उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार तथा सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी-सह-कार्यपालक दण्डाधिकारी अतुल कुमार सहित अनुमंडल कार्यालय के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Lakhisarai, Lakhisarai | Jun 17, 2026

MORE NEWS

लखीसराय ।पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ऑपरेशन मुस्कान के तहत 36 मोबाइल मोबाइल धारकों को सौंप गए।
 लखीसराय पुलिस की पहल ऑपरेशन मुस्कान के तहत खोए एवं गुम हुए 36 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपे गए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा मोबाइल धारकों के बीच मोबाइल का वितरण किया गया।अपना मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। लाभार्थियों ने लखीसराय पुलिस एवं साइबर थाना की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। पुलिस द्वारा लगातार साइबर अपराधों पर नियंत्रण और गुम हुए मोबाइल की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल खो जाने या गुम होने की स्थिति में तुरंत CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि मोबाइल को ट्रैक कर बरामद किया जा सके।

लखीसराय ।पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ऑपरेशन मुस्कान के तहत 36 मोबाइल मोबाइल धारकों को सौंप गए। लखीसराय पुलिस की पहल ऑपरेशन मुस्कान के तहत खोए एवं गुम हुए 36 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपे गए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा मोबाइल धारकों के बीच मोबाइल का वितरण किया गया।अपना मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। लाभार्थियों ने लखीसराय पुलिस एवं साइबर थाना की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। पुलिस द्वारा लगातार साइबर अपराधों पर नियंत्रण और गुम हुए मोबाइल की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल खो जाने या गुम होने की स्थिति में तुरंत CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि मोबाइल को ट्रैक कर बरामद किया जा सके।

Lakhisarai, Lakhisarai | Jun 16, 2026

सहयोग-सह-जनकल्याण शिविर में प्रभारी मंत्री और प्रभारी सचिव शामिल, लाभुकों के बीच प्रमाण-पत्र एवं कार्ड वितरित
लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड की चौरा राजपुर पंचायत तथा बड़हिया प्रखंड की जैतपुर पंचायत में सोमवार को सहयोग-सह-जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। बिहार सरकार की पहल पर आयोजित इस शिविर का उद्देश्य आमजन तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना एवं प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है।
शिविर में बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री सह लखीसराय जिला प्रभारी मंत्री सुनील कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ लखीसराय के जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमारी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान लाभुकों के बीच मनरेगा जॉब कार्ड, श्रमिक कार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
अपने संबोधन में मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रशासन को जनता के और करीब लाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सहयोग-सह-जनकल्याण शिविर के माध्यम से पंचायत स्तर पर लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पेयजल, महिला सशक्तिकरण और रोजगार सृजन के क्षेत्र में सरकार की प्राथमिकताओं पर भी प्रकाश डाला।
मंत्री ने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने और बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की। पर्यावरण संरक्षण को लेकर उन्होंने वृक्षारोपण और पौधों के संरक्षण पर भी जोर दिया तथा अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इसी क्रम में योजना एवं विकास विभाग, बिहार सरकार के सचिव सह लखीसराय एवं शेखपुरा के प्रभारी सचिव कमल तनुज ने रामगढ़ चौक प्रखंड के मध्य विद्यालय गौरा में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन कर लाभुकों से संवाद किया और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
शिविर के दौरान ग्रामीणों ने अपनी स्थानीय समस्याओं और विकास संबंधी सुझाव प्रशासन के समक्ष रखे। जिला प्रशासन ने सभी प्राप्त आवेदनों एवं सुझावों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

सहयोग-सह-जनकल्याण शिविर में प्रभारी मंत्री और प्रभारी सचिव शामिल, लाभुकों के बीच प्रमाण-पत्र एवं कार्ड वितरित लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड की चौरा राजपुर पंचायत तथा बड़हिया प्रखंड की जैतपुर पंचायत में सोमवार को सहयोग-सह-जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। बिहार सरकार की पहल पर आयोजित इस शिविर का उद्देश्य आमजन तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना एवं प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। शिविर में बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री सह लखीसराय जिला प्रभारी मंत्री सुनील कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ लखीसराय के जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमारी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान लाभुकों के बीच मनरेगा जॉब कार्ड, श्रमिक कार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। अपने संबोधन में मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रशासन को जनता के और करीब लाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सहयोग-सह-जनकल्याण शिविर के माध्यम से पंचायत स्तर पर लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पेयजल, महिला सशक्तिकरण और रोजगार सृजन के क्षेत्र में सरकार की प्राथमिकताओं पर भी प्रकाश डाला। मंत्री ने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने और बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की। पर्यावरण संरक्षण को लेकर उन्होंने वृक्षारोपण और पौधों के संरक्षण पर भी जोर दिया तथा अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसी क्रम में योजना एवं विकास विभाग, बिहार सरकार के सचिव सह लखीसराय एवं शेखपुरा के प्रभारी सचिव कमल तनुज ने रामगढ़ चौक प्रखंड के मध्य विद्यालय गौरा में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन कर लाभुकों से संवाद किया और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शिविर के दौरान ग्रामीणों ने अपनी स्थानीय समस्याओं और विकास संबंधी सुझाव प्रशासन के समक्ष रखे। जिला प्रशासन ने सभी प्राप्त आवेदनों एवं सुझावों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Lakhisarai, Lakhisarai | Jun 16, 2026

लखीसराय नगर भवन परिसर में नगर परिषद के द्वारा लगाया गया सहयोग शिविर।

लखीसराय नगर भवन परिसर में नगर परिषद के द्वारा लगाया गया सहयोग शिविर।

Lakhisarai, Lakhisarai | Jun 16, 2026

कृषि उद्यमी सेवा केंद्र का शुभारंभ, सैकड़ों किसानों को मिलेगा लाभ
लखीसराय जिले के हलसी प्रखंड अंतर्गत कैदी गांव में किसानों को कृषि संसाधन, खाद-बीज एवं तकनीकी सलाह उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्मृति कृषि उद्यमी सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया। केंद्र का उद्घाटन ज्ञान जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ की सचिव विनीता देवी ने किया।
इस केंद्र का संचालन जीविका दीदी स्मृति कुमारी द्वारा कृषि उद्यमी के रूप में किया जाएगा। जिले में वर्तमान में जीविका दीदियों द्वारा संचालित कुल 32 कृषि उद्यमी सेवा केंद्र कार्यरत हैं, जिनसे हजारों किसान लाभान्वित हो रहे हैं।
उद्घाटन समारोह में रोहित कुमार (प्रबंधक कृषि), इशिता मुखर्जी (जीविकोपार्जन विशेषज्ञ), रोहित कुमार (प्रबंधक पशुधन, जीविका) एवं प्रभात कुमार (सिजेंटा फाउंडेशन) सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कहा कि इस केंद्र के माध्यम से क्षेत्र के किसानों को कृषि संबंधी आवश्यक सामग्री एवं मार्गदर्शन स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेगा, जिससे खेती को और अधिक लाभकारी बनाया जा सकेगा।

कृषि उद्यमी सेवा केंद्र का शुभारंभ, सैकड़ों किसानों को मिलेगा लाभ लखीसराय जिले के हलसी प्रखंड अंतर्गत कैदी गांव में किसानों को कृषि संसाधन, खाद-बीज एवं तकनीकी सलाह उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्मृति कृषि उद्यमी सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया। केंद्र का उद्घाटन ज्ञान जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ की सचिव विनीता देवी ने किया। इस केंद्र का संचालन जीविका दीदी स्मृति कुमारी द्वारा कृषि उद्यमी के रूप में किया जाएगा। जिले में वर्तमान में जीविका दीदियों द्वारा संचालित कुल 32 कृषि उद्यमी सेवा केंद्र कार्यरत हैं, जिनसे हजारों किसान लाभान्वित हो रहे हैं। उद्घाटन समारोह में रोहित कुमार (प्रबंधक कृषि), इशिता मुखर्जी (जीविकोपार्जन विशेषज्ञ), रोहित कुमार (प्रबंधक पशुधन, जीविका) एवं प्रभात कुमार (सिजेंटा फाउंडेशन) सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कहा कि इस केंद्र के माध्यम से क्षेत्र के किसानों को कृषि संबंधी आवश्यक सामग्री एवं मार्गदर्शन स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेगा, जिससे खेती को और अधिक लाभकारी बनाया जा सकेगा।

Lakhisarai, Lakhisarai | Jun 16, 2026