लखीसराय ।पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ऑपरेशन मुस्कान के तहत 36 मोबाइल मोबाइल धारकों को सौंप गए।
लखीसराय पुलिस की पहल ऑपरेशन मुस्कान के तहत खोए एवं गुम हुए 36 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपे गए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा मोबाइल धारकों के बीच मोबाइल का वितरण किया गया।अपना मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। लाभार्थियों ने लखीसराय पुलिस एवं साइबर थाना की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। पुलिस द्वारा लगातार साइबर अपराधों पर नियंत्रण और गुम हुए मोबाइल की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल खो जाने या गुम होने की स्थिति में तुरंत CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि मोबाइल को ट्रैक कर बरामद किया जा सके।