कृषि उद्यमी सेवा केंद्र का शुभारंभ, सैकड़ों किसानों को मिलेगा लाभ
लखीसराय जिले के हलसी प्रखंड अंतर्गत कैदी गांव में किसानों को कृषि संसाधन, खाद-बीज एवं तकनीकी सलाह उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्मृति कृषि उद्यमी सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया। केंद्र का उद्घाटन ज्ञान जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ की सचिव विनीता देवी ने किया।
इस केंद्र का संचालन जीविका दीदी स्मृति कुमारी द्वारा कृषि उद्यमी के रूप में किया जाएगा। जिले में वर्तमान में जीविका दीदियों द्वारा संचालित कुल 32 कृषि उद्यमी सेवा केंद्र कार्यरत हैं, जिनसे हजारों किसान लाभान्वित हो रहे हैं।
उद्घाटन समारोह में रोहित कुमार (प्रबंधक कृषि), इशिता मुखर्जी (जीविकोपार्जन विशेषज्ञ), रोहित कुमार (प्रबंधक पशुधन, जीविका) एवं प्रभात कुमार (सिजेंटा फाउंडेशन) सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कहा कि इस केंद्र के माध्यम से क्षेत्र के किसानों को कृषि संबंधी आवश्यक सामग्री एवं मार्गदर्शन स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेगा, जिससे खेती को और अधिक लाभकारी बनाया जा सकेगा।