पचरुखी: सड़क नहीं बनने से नाराज मल्लूपुरवासी करेंगे मतदान का बहिष्कार, पूर्व मुखिया के नेतृत्व में हुई मीटिंग का वीडियो वायरल
सड़क नहीं बनने से नाराज मल्लूपुरवासी मतदान का बहिष्कार करेंगे। इसको लेकर ग्रामीणों द्वारा पचरुखी के पूर्व मुखिया श्रीराम पड़ीत के नेतृत्व में हाल में मीटिंग की गई है। जिसका वीडियो सोशल मिडिया में बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। हालाकि पचरुखी बीडीओ वैभव शुक्ल ने बताया इसको लेकर स्थानीय ग्रामीणों के साथ प्रशासन की मीटिंग हुई है, अब मतदान का बहिष्कार नहीं होगा।