पचरुखी: हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर मखनूपुर समेत आधा दर्जन स्थानों पर पचरुखी पुलिस ने की छापेमारी
पचरुखी थाना पुलिस ने सोमवार को करण कुमार यादव हत्याकांड के अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर मखनूपुर समेत आधा दर्जन जगहों छापेमारी की। हालाकि छापेमारी में पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल पाई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अभियुक्तों के घर और उनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।