पचरुखी: विगत छः दिन से पचरुखी बाजार वासियों को नहीं मिल रहा है नल का जेल, आमजन को हो रही है परेशानी
पिछले छः दिनों से पचरुखी बाजरवासियों को नल का जल नहीं मिल रहा है। ऐसे में पचरुखी में रहने वाले 10000 लोगों की आबादी शुद्धपेयजल के लिए तरस रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता नबी हुसैन उर्फ बेंचू भाई ने बताया इसको लेकर विभागीय अधिकारियों को लिखित शिकायत की जा चुकी है। बावजूद इसके जलमिनार बंद पड़ा हुआ है और लोगों को पानी नहीं मिल रहा है।