मड़ावरा: मानपुरा में एक बच्चे ने दूसरे बच्चे को डंडे से मारकर किया घायल
थाना गिरार के मानपुरा गाँव मे खेल खेल में एक बच्चे ने दूसरे बच्चे को डण्डे से मार दिया। जिससे बच्चा गम्भीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने रविवार को दोपहर 12 बजे बताया कि घटना शनिवार की है जब उसका बच्चा खेल रहा था तभी गाँव का ही एक बच्चा आया और झगड़ने लगा और डण्डे से मार दिया।इसके बाद उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा लाया गया।