रास्ते के विवाद में किसान और पुत्र की पिटाई पिता पुत्र घायल
जगदीशपुर। शनिवार शाम थौरी कोटवा में भैंस ले जाने के रास्ते को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि राम प्रसाद ने किसान पंचम लाल (51) की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। बचाव करने पहुंचे पुत्र विनोद कुमार को भी मारपीट कर घायल कर दिया और हाथ में दांत से काट लिया। दोनों का जगदीशपुर ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
Amethi Police DM Amethi