सुनिए... गरीबों के राशन पर कैसा खेल चल रहा है!
पहले ई-पॉश मशीन पर लगवाया जा रहा अंगूठा, फिर हाथ में थमा दी जा रही राशन की पर्ची... लेकिन खाद्यान्न मांगने पर गरीबों को वापस लौटा दिया जा रहा है।
मामला अमेठी के भेटुआ ब्लॉक की ग्राम पंचायत सुमेरपुर का है। आरोप है कि कोई दो महीने तो कोई तीन महीने से अपने राशन के लिए भटक रहा है।
सबसे बड़ा सवाल... जब मशीन में राशन वितरण दर्ज हो गया, तो लाभार्थियों को अनाज क्यों नहीं मिला? आखिर गरीबों के हिस्से का राशन कहां जा रहा है?
सप्लाई इंस्पेक्टर ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है। अब देखना है कि गरीबों को उनका हक कब मिलता है।
DM Amethi Government of UP MYogiAdityanath
Amethi, Amethi | Nov 28, 2026