नरैनी: भसरौड़ गांव में प्रस्तावित चकबंदी की प्रक्रिया को शुरू करने की ग्रामीण ने डीएम से की मांग, डीएम को दिया प्रार्थना पत्र
Naraini, Banda | Aug 12, 2024 बांदा के गिरवां थाना क्षेत्र के भसरौड़ गांव का रहने वाला एक रामदास नाम का ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचा। जहां पर इसने अपने गांव में प्रस्तावित चकबंदी की प्रक्रिया को शुरू कराने की मांग को लेकर डीएम को प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे रामदास ने बताया कि चकबंदी के अधिकारी हमारे गांव में चकबंदी नहीं कर रहे हैं। जिससे हम लोगों को दिक्कत हो रही है।