ऋषिकेश को-ऑपरेटिव बैंक में 12.31 लाख का गबन, दैनिक जमा एजेंट गिरफ्तार
खबर
ऋषिकेश: उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में लाखों रुपये के गबन के मामले में दून पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, बैंक में दैनिक जमा अभिकर्ता के रूप में काम करने वाले दीपक बढ़ई ने अलग-अलग खाताधारकों से बैंक में जमा कराने के लिए लिए गए 12 लाख 31 हजार 458 रुपये बैंक में जमा नहीं किए और धनराशि का गबन कर लिया।
मामले में बैंक के सचिव/महाप्रबंधक की तहरीर पर 24 मई 2026 को कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपी दीपक बढ़ई को 9 सितंबर को उदय बाग, विकासनगर से गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार मामले में आगे की जांच जारी है।
Pauri, Garhwal | Sep 10, 2026