Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
पेट्रोल
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Cm
Nsui
उत्तरप्रदेश
Uttarakhandhulchal
दिनदहाड़े फायरिंग से दहला शिमला बाईपास, बैंक कर्मचारी को गोली मारने की पूरी कहानी SP City ने बताई
Pauri, Garhwal
| Sep 9, 2026
MORE NEWS
चारों राजकीय मेडिकल कॉलेजों में इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन चौथे दिन भी रहा जारी ₹17 हजार स्टाइपेंड को ₹30 हजार करने की मांग, सरकार की ओर से ठोस पहल नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने का ऐलान श्रीनगर। उत्तराखंड के चारों राजकीय मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर चल रहा धरना-प्रदर्शन और हड़ताल गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रहा।
Pauri, Garhwal | Sep 10, 2026
ऋषिकेश को-ऑपरेटिव बैंक में 12.31 लाख का गबन, दैनिक जमा एजेंट गिरफ्तार खबर ऋषिकेश: उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में लाखों रुपये के गबन के मामले में दून पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, बैंक में दैनिक जमा अभिकर्ता के रूप में काम करने वाले दीपक बढ़ई ने अलग-अलग खाताधारकों से बैंक में जमा कराने के लिए लिए गए 12 लाख 31 हजार 458 रुपये बैंक में जमा नहीं किए और धनराशि का गबन कर लिया। मामले में बैंक के सचिव/महाप्रबंधक की तहरीर पर 24 मई 2026 को कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपी दीपक बढ़ई को 9 सितंबर को उदय बाग, विकासनगर से गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की जांच जारी है।
Pauri, Garhwal | Sep 10, 2026
“UKD किसी के बाप की बपौती नहीं… निष्कासित आशुतोष नेगी का बड़ा हमला बोले मेरा निष्कासन अवैध, BJP से 20 करोड़ लेने का लगाया आरोप”
Pauri, Garhwal | Sep 10, 2026
#आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश के लिए जनपदीय चयन ट्रायल्स आयोजित रांसी स्टेडियम में आठ खेलों के लिए खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के मार्गदर्शन में प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद पौड़ी में वर्ष 2026-27 के लिए आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश हेतु जनपदीय चयन ट्रायल्स आयोजित किए गए। रांसी स्टेडियम में 9 एवं 10 सितंबर को आयोजित ट्रायल्स में 12 से 16 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने विभिन्न खेलों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। चयन ट्रायल्स में फुटबॉल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, क्रिकेट, हैंडबॉल, बॉक्सिंग एवं हॉकी में खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता, खेल कौशल एवं तकनीकी दक्षता का निर्धारित मानकों के अनुसार परीक्षण किया गया। जनपद स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को अब राज्य स्तरीय ट्रायल्स में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि राज्य स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को प्रदेश के विभिन्न जनपदों में संचालित आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि छात्रावासों में खिलाड़ियों को पढ़ाई के साथ बेहतर खेल प्रशिक्षण, आवश्यक सुविधाएं एवं अभ्यास का अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जाता है, जिससे उनकी प्रतिभा को निखारने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की उभरती खेल प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराकर उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के पर्याप्त अवसर दिए जा रहे हैं।
Pauri, Garhwal | Sep 10, 2026
#पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश पौड़ी में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर विविध कार्यक्रमों की रही धूम, छात्र-छात्राओं और युवाओं ने बिखेरी प्रतिभा जिलाधिकारी सहित अधिकारियों ने किया पंत जी को नमन, छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुतियों से जीवंत किया उनका जीवन
Pauri, Garhwal | Sep 10, 2026
#पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन में सेवायोजन विभाग द्वारा जनपद के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरुवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 10 प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग कर विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी लैंसडाउन अजय सिंह ने बताया कि रोजगार मेले में आरएसपीएल, युवा शक्ति फाउंडेशन, सी-पेट, मारुति सुजुकी, क्वेसकॉर्प, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, कैम्प-108, वैभव ग्लोबल लिमिटेड, टीटीके टाइटन सहित कुल 10 कंपनियां शामिल हुईं। कंपनियों द्वारा ऑपरेटर, ट्रेनी, इंजीनियर, सेल्स एवं मार्केटिंग मैनेजर तथा फील्ड स्टाफ सहित विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया गया। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में जनपद के कुल 300 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। साक्षात्कार प्रक्रिया के उपरांत विभिन्न नियोजकों द्वारा 18 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया, जबकि 90 अभ्यर्थियों को द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित किया गया। रोजगार मेले के माध्यम से स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ ही अभ्यर्थियों और नियोजकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी मंच मिला। विभाग द्वारा युवाओं को उनकी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए इस प्रकार के आयोजनों को निरंतर बढ़ावा दिया जा रहा है।
Pauri, Garhwal | Sep 10, 2026
#पोषण जागरूकता रैली के साथ नौवें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ *आहार विविधता, पर्याप्त प्रोटीन और पोषण योजनाओं के प्रति जनजागरुकता बढ़ाने पर जोर* जनपद पौड़ी गढ़वाल की विभिन्न बाल विकास परियोजनाओं में नौवें राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में दुगड्डा बाल विकास परियोजना में पोषण जागरूकता रैली आयोजित कर पोषण माह का शुभारंभ किया गया। रैली में नगर निगम एवं ग्रामीण क्षेत्रों की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने सेक्टर सुपरवाइजरों के साथ प्रतिभाग किया। विभिन्न क्षेत्रों में निकाली गई रैली के दौरान चार्ट, पोस्टर एवं तख्तियों के माध्यम से पोषण माह की निर्धारित प्रमुख थीमों पर जनजागरुकता संदेश दिए गए। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आहार विविधता एवं पर्याप्त प्रोटीन, आंगनवाड़ी केंद्रों पर हॉट कुक्ड मील, सामुदायिक स्वामित्व एवं जवाबदेही तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित विभिन्न विषयों पर लोगों को जागरूक किया। रैली के माध्यम से गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, बच्चों, किशोरियों एवं आमजन को संतुलित और पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही पोषण माह के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों में लाभार्थियों एवं समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र थपलियाल ने बताया कि पोषण माह के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जागरुकता एवं सहभागिता से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन गतिविधियों का उद्देश्य समुदाय को पोषण के प्रति जागरूक करने के साथ ही स्वस्थ खान-पान एवं बेहतर पोषण व्यवहार को बढ़ावा देना है।
Pauri, Garhwal | Sep 9, 2026
पाबौ बाजार में भू-धंसाव से दहशत, दुकानें खाली करवाई गईं, प्रशासन अलर्ट पौड़ी गढ़वाल के पाबौ बाजार में भू-धंसाव का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनजर सभी दुकानों को खाली करवाकर लोगों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया है।
Pauri, Garhwal | Sep 9, 2026