घाघरा: घाघरा प्रखंड कार्यालय परिसर के सभागार में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का प्रशिक्षण आयोजित
Ghaghra, Gumla | Aug 21, 2026 मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 कार्यक्रम को लेकर घाघरा प्रखंड में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रशिक्षण में बीएलओ, सुपरवाइजर, वॉलंटियर सहित मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य से जुड़े सभी संबंधित कर्मियों को दावा, आपत्ति एवं उनके निष्पादन से संबंधित आवश्यक जानकारी और दिशा-निर्देश दिए गए।