चित्तौड़गढ़: बानसेन के पास कर की टक्कर से बाइक सवार वृध्द सहित दो जने घायल, नवासी के संतान प्राप्ति पर जा रहे थे बेटी के पास
उदयपुर नेशनल हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार दो जने घायल हो गए जिन्हें जिला चिकित्सालय लाया गया। दुर्घटना में घायल वृद्ध की नवासी ने 2 दिन पहले जिला चिकित्सालय में बच्चे को जन्म दिया था जिन्हें आज डिस्चार्ज कर दिया गया। एंबुलेंस से उन्हें रवाना करने के बाद सांवता निवासी 70 वर्षीय मोहनलाल लोहार अपने समधी कसम के साथ बाइक से बेटी के घर संगेसरा जा रहे थे।