चित्तौड़गढ़: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर सर्व हिंदू समाज के लोगों ने शहर में निकाला पैदल मार्च किया विरोध
चित्तौड़गढ़ में आज सर्व हिंदू समाज के लोगों ने पैदल मार्च निकालकर विरोध जताया है। बुधवार को निकल गए पैदल मार्च में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर कड़ी निंदा की है। चित्तौड़गढ़ शहर में पैदल मार्च निकालने के बाद में कलेक्ट्रेट पर सर्व हिंदू समाज के लोगों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया है।