चित्तौड़गढ़: दमोह में इंटरलॉकिंग कार्य के चलते चन्देरिया स्टेशन से होकर गुजरने वाली दो जोड़ी ट्रेन कुछ दिनों के लिए रहेगी निरस्त
दमोह स्टेशन पर इंटर लॉकिंग कार्य के चलते चंदेरिया स्टेशन से होकर गुजरने वाली दो जोड़ी ट्रेन कुछ दिनों के लिए कैंसिल कर दी गई है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशी किरण के अनुसार 20971 उदयपुर सिटी शालीमार ट्रेन 24 अगस्त और 31 अगस्त को कैंसिल कर दी गई। गाड़ी संख्या 20972 शालीमार उदयपुर सिटी रेल सेवा 25 अगस्त और 1 सितंबर को रद्द रहेगी।