एकमा: एकमा बाजार में नींबू बेचते वृद्ध की अचानक मौत
Ekma, Saran | Aug 21, 2026 एकमा बाजार में वर्षों से नींबू बेचकर परिवार का भरण पोषण करने वाले 66 वर्षीय छोटेलाल साह की शुक्रवार को अचानक मौत हो गई । वे रसूलपुर थाना क्षेत्र के चैनवा गांव के अटडिल्ला निवासी थे। परिजनों के अनुसार छोटे लालसा रोज की तरह बाजार में नींबू बेच रहे थे इसी दौरान अचानक तबियत बिगड़ने से वह बेहोश होकर के गिर पड़े। जहां उनकी मौत हो गई।