आजमगढ़ : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे में बाप-बेटे की मौत
#UPNews #azamgarh #maunews #MAU
मऊ निवासी परिवार दिल्ली से कार से जा रहा था गांव
हादसे में बहू समेत तीन घायल, निजी अस्पताल में भर्ती
मवेशी को बचाने में कार डिवाइडर से टकराकर पलटी
तहबरपुर क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मवेशी को बचाने में डिवाइडर से टकराकर दिल्ली से मऊ जा रही कार पलट गई। हादसे में बाप-बेटे की मौत हो गई, जबकि बहू समेत तीन घायल हो गए।
घोसी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी 50 वर्षीय सादाब दिल्ली में सिविल इंजीनियर थे। वह दिल्ली के जामिया नगर के हाजी कॉलोनी में परिवार के साथ रहते थे। रिश्तेदारी में शादी में शामिल होने के लिए सादाब परिवार के साथ कार से सुल्तानपुर गांव स्थित अपने घर जा रहे थे। कार में सादाब के अलावा उनके पिता 83 वर्षीय खुर्शीद अहमद, पत्नी 45 वर्षीया आश्मा, पुत्री 15 वर्षीया कुलसुम और 10 वर्षीय बेटे अदनान के साथ गुरुवार की रात करीब 11 बजे दिल्ली से घर के लिए निकले थे। कार सादाब चला रहे थे। शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे वे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ओहनी गांव के पास पहुंचे। इस दौरान मवेशी को बचाने में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिससे कार सवार सभी लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपीडा की बचाव टीम ने सभी को मंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने सादाब और उनके पिता खुर्शीद को मृत घोषित कर दिया। वहीं, आश्मा, कुलसुम और अदनान को भर्ती कराया गया है।