मऊ सदर तहसील में 17.89 लाख की लागत से बने पुस्तकालय कक्ष का सांसद राजीव राय ने किया लोकार्पण
मऊ सदर तहसील परिसर में शनिवार को सांसद निधि योजना के तहत नवनिर्मित पुस्तकालय कक्ष का लोकार्पण घोसी के सांसद राजीव राय ने किया। वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत निर्मित इस पुस्तकालय कक्ष पर करीब 17 लाख 89 हजार रुपये की लागत आई है। ग्रामीण विकास एवं अभियंत्रण विभाग, मऊ द्वारा कराए गए इस निर्माण कार्य से तहसील परिसर में अध्ययन की सुविधा उपलब्ध होगी। पुस्तकालय कक्ष के शुरू होने से अधिवक्ताओं, वादकारियों और स्थानीय युवाओं को पढ़ाई करने के साथ ही कानूनी संदर्भों से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने में सहूलियत मिलेगी। लोकार्पण कार्यक्रम में तहसील बार एसोसिएशन सदर, मऊ के पदाधिकारी और अधिवक्तागण मौजूद रहे।
Maunath Bhanjan, Mau | Oct 17, 2026